कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर मांझी में लघु एवं कुटीर उद्योग के माध्यम से लोगों को आत्मनिर्भर बनने की जानकारी दी
संजीव शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। रविवार को माड़ीपुर कला स्थित जे पी एन एकेडमी परिसर में जय प्रकाश नारायण ग्रामीण प्रद्योगिकी केन्द्र के तत्वावधान में एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर आयोजित खादी ग्रामोद्योग आयोग सूक्ष्म लघु उद्योग भारत सरकार द्वारा प्रमाणित संस्था द्वारा उद्यमिता जागरूकता शिविर में प्रद्योगिकी केन्द्र के संचालक अशोक कुमार सिंह ने लघु एवम कुटीर उद्योग के माध्यम से आम लोगों को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के तौर तरीकों की जानकारी दी। तथा सरकार से इस दिशा में दी जाने वाली सहायता की भी जानकारी दी गई। शिविर को मुखिया नवरत्न प्रसाद उर्फ संतोष पहलवान परमहंस प्रसाद तथा मनोज कुमार सिंह आदि ने सम्बोधित किया। संचालन उद्धव यादव ने किया। शिविर में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष आदि ग्रामीण उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग