यूपी के रेवती बनाम छपरा नवलपुर के बीच क्रिकेट में रेवती की टीम ने 9 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
संजीव शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। युवा शक्ति घोरहट के तत्वावधान में रविवार को यूपी के रेवती बनाम छपरा के नवलपुर के बीच क्रिकेट का उदघाटन मैच खेला गया। जिसमें टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए नवलपुर की टीम ने 124 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए रेवती की टीम ने 9 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। जिसमें रेवती टीम के बैट्समैन राजा को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मैच का उधाटन घोरहट पंचयात के मुखिया प्रतिनिधि शैलेश्वर मिश्रा ने किया। मौके पर आयोजक प्यारे अंगद , सुनील पांडेय, अरबिंद भारती, धर्मेन्द्र मधुकर, पप्पू साह, राम भरोसा यादव ,काशीनाथ यादव,सोनू भारती,आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग