मांझी जैतपुर वाया सोनबरसा पथ का नाम दिवंगत आचार्य केशवानंद गिरी के नाम पर किया जाएगा: सांसद सिग्रीवाल
संजीव शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। मांझी जैतपुर वाया सोनबरसा पथ का नामकरण दिवंगत समाजसेवी आचार्य केशवानंद गिरी के नाम पर किया जाएगा। यह बातें महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने रविवार को रघुनाथ गिरी के मठिया गांव में स्व गिरी के नाम पर सवा 13 लाख की राशि से सांसद कोष से निर्मित पुस्तकालय भवन का उदघाटन करने के बाद समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। स्थानीय समिति के माध्यम से उन्होंने पुस्तकालय के संचालन का सुझाव दिया ताकि छात्र इसका सदुपयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि स्व गिरी के हत्यारों को किसी भी सूरत में बख्शा नही जाएगा। न्यायालय से न्याय मिलने में देर है पर अंधेर नही है।मालूम हो कि 25 जनवरी 2017 की रात को घर से बुलाकर अपराधकर्मियों ने गोली मारकर केशवानंद गिरी की नृशंस हत्या कर दी थी। पुस्तकालय उदघाटन समारोह को बजरंग दल के संयोजक राहुल मेहता प्रो रघुनाथ ओझा पंकज सिंह अमरजीत सिंह अमरनाथ तिवारी विजय सिंह जय किशोर सिंह उमेश गिरी आदि लोगों ने भी सम्बोधित किया। अध्यक्षता मनोज प्रसाद तथा संचालन बबलू शर्मा ने किया।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी