मांझी पुलिस ने छापेमारी कर दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। रविवार को मांझी थाना पुलिस ने छापेमारी कर दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार कारोबारियों में मरहा गांव निवासी जगन्नाथ चौधरी का पुत्र मिथुन चौधरी तथा मनोहर चौधरी का पुत्र विकास चौधरी बताया जाता है।थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि मरहा गांव में अबैध तरीके से देशी शराब बिक्री की सूचना मिली। सूचना के आधार पर एक टीम बनाकर छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान दो कारोबारियों को 25 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार कारोबारियों को नई उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग