गणतंत्र दिवस पर मेघा सम्मान समारोह को ले बैठक आयोजित
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड के मदारपुर पंचायत अंतर्गत मगुरहा मे संचालित आराम् इरा स्टडी सेंटर मे एक बैठक रविवार को आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता संस्था के निदेशक मेराज सर ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी गणतंत्र दिवस पर क्षेत्र के उन सभी श्रेष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। जिन्होंने 2020 मे अच्छे अंक के साथ उत्तीर्ण हुए हैं। साथ ही 2021 की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए क्वीज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जन अधिकार पार्टी के प्रदेश सचिव संजय कुमार सिंह और मुखिया मालती देवी शिरकत करेंगी। साथ ही जिला पार्षद पुष्पा कुमारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व शिक्षक राजकुमार शर्मा, रंजीत सर, रिजवान सर, छात्रनेता वासु विकास, राहुल श्रीवास्तव, अभिनित, मोनू इत्यादि मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग