पिछड़े क्षेत्र में धूमधाम से मनी जननायक जयन्ती
- कर्पूरी ठाकुर के बाद बिहार में राजनीतिक पतन: कम्युनिस्ट
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी (सारण)। हाई स्कूल रसूलपुर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाई गई। जिसमें पिछड़े दलित और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय ने कहा कि जननायक ने राज्य के सभी वर्गों और समुदाय को एक साथ लेकर चलने का काम किया। बिना भेदभाव के सभी का विकास किया। परंतु उनके जाते ही राजनीतिक परिवेश परिवर्तित हो गई। आज राजनीतिक जनोपार्जन के लिए नहीं बल्कि धनोपार्जन के लिए हो रही है। दिन प्रतिदिन राजनीतिक दलों के भाषा शैली गिरती जा रही है।अमनौर अंचल भाजपा सचिव अवधेश राय ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर हमेशा गरीब दलित शोषित की आवाज बुलंद करने का काम किया आज के समय में उनके पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। शिक्षक बसंत कुमार सिंह सरपंच बिजेंद्र कॉमरेड बिजेन्द्र मिश्रा, तुलसी राय कुतुबुद्दीन आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता मृत्युंजय प्रसाद ने किया,जबकि मंच संचालन शिक्षाविद अम्बिका राय ने किया। आयोजनकर्ता संजय मिश्रा निशांत ने धन्यवाद ज्ञापन किया। राजकुमार ठाकुर सुरेश ठाकुर प्रभु ठाकुर गौतम ठाकुर दींना ठाकुर प्रमिला ठाकुर सुनील ठाकुर कृष्णा ठाकुर इंजीनियर अभय रंजन ने कहा कि कर्पूरी जी हम सभी के पूर्वज हैं, उनके पद चिन्हों पर चलते हुए ही समाज ,राज्य और राष्ट्र का उत्थान हो सकता हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग