प्रत्येक मतदाता का अपने मत डालना एक सबसे बड़ा और सशक्त अधिकार है : आयुक्त

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। ग्यारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सारण समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य को सम्बोधित करते हुए सारण प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती पूनम ने कहा कि व्यस्क हो जाने के बाद प्रत्येक व्यक्ति का सबसे बड़ा और सशक्त अधिकार है मताधिकार। इसलिए प्रत्येक मतदाता को निर्वाचन के समय अपने मताधिकार का प्रयोग निश्चित रूप से करके भारतीय लोकतंत्र को और मजबूती प्रदान करना चाहिए। आयुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। सभी मतदाता सशक्त, सतर्क, सुरक्षित एवं जागरूक बने। उन्होने कहा कि सारण जिला में मतदाता सूची का लिंगानुपात जिले की जनगणना लिंगानुपात से कम है। इसको और बढ़ाने का प्रयास होना चाहिए साथ ही युवा जो 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर लिए हैं उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य किया जाना चाहिए ताकि कोई व्यक्ति छुटे नहीं। आयुक्त ने कहा कि हमारा देश, दुनिया का सबसे बढ़ा लोकतांत्रिक देश है जिसका हमे गर्व होना चाहिए। लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर सभी मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया में सहभागी बनकर अपने जिला, राज्य और देश को सशक्त बनना चाहिए। आयुक्त के द्वारा कोविड काल में जिला प्रशासन द्वारा सफलतापर्वूक सम्पन्न कराये गये विधान सभा के आम चुनाव को लेकर सभी पदाधिकारीगण एवं कर्मीगण को बधाई और धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में जिलाधिकारी डॉ0 निलेश रामचंद्र दवेर के द्वारा आयुक्त का फूलों की गुलदस्ता के साथ स्वागत किया गया। आयुक्त एवं जिलाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्धाटन किया गया। जिलाधिकारी डॉ0 देवरे ने इस अवसर पर स्वागत भाषण में कहा कि आज हीं के दिन 1950 में भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुयी थी। यह संस्था कितनी महत्वपूर्ण है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू होने के एक दिन पूर्व इस संस्था की नींव पड़ी। वर्ष 2011 से प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। आज के दिन लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र को लगातार सषक्त बनाने के लिए यह जरूरी है कि प्रत्येक चुनाव में अपना प्रतिनिध चुनने की शक्ति का प्रयोग धर्म, नस्ल, जाति, समुदाय या भाषा के आधार पर प्रभावित हुए बिना निर्भिक होकर किया जाय। इस अवसर पर भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री सुनील अरोड़ा के संदेश को भी सुनाया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पहली बार मतदाता बने युवाओं को आयुक्त एवं जिलाधिकारी के द्वारा ईपिक कार्ड प्रदान किया गया और निर्वाचन की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित एवं उर्जान्वित किया गया। मोहिनी, शशि कुमार सिंह, मीरा कुमारी, मनु कुमार, विशाल कुमार, अंकिता स्नेह, संध्या कुमारी, पिंकी कुमारी, साहिल कुमार, अनुज कुमार, रवि रंजन कुमार, अमन वर्मा, अंजली कुमारी, शुभम कुमार एवं श्रेया श्रीवास्तव को ईपिक कार्ड का वितरण किया गया। सभी युवा ईपिक पाकर खुश नजर आये और उन्होंने अन्य युवाओं को भी मतदाता सूचि में अपना नाम जोड़नेवाले के लिए प्रयास करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में अपर समाहत्र्ता, सारण डॉ0 गगन के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग