अपने मत का प्रयोग सही प्रत्याशी चुनने में करें : कुलपति
संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जेपीयू के कुलपति फारूक अली की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर फारुख अली ने कहा कि सबको अपने मत का प्रयोग सही प्रत्याशी को चुनने में करना चाहिए। वही जेपीयू के वित्त परामर्शी ने कहा कि सरकारी स्तर पर तो बहुत कार्य हो चुके हैं लेकिन आप लोग जाति धर्म भाषा के भेदभाव से ऊपर उठकर सही प्रतिनिधि का चुनाव करें। अपने अध्यक्षीय भाषण में कुलपति ने कहा कि जिस दिन नोटा का प्रयोग सही ढंग से होने लगेगा, अगर उस पर सही ढंग से कार्रवाई होने लगेगी, उसी समय सही अर्थों में जनतंत्र की उपयोगिता मतदाता के संदर्भ में होगी। जिस दिन जनता को उम्मीदवार चुनने का अधिकार मिल जाएगा और वापस बुलाने का अधिकार भी मिल जाएगा , जो लोकनायक जयप्रकाश नारायण का सपना था उस समय सही मतदाता दिवस का उचित माना जाएगा। कार्यक्रम में मंच का संचालन एनएसएस के समन्वयक प्रो हरीश चंद्र ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने यह शपथ लिया कि हम सब जाति , धर्म , संप्रदाय से ऊपर उठकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे ।इस अवसर पर जेपीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर अनिल कुमार , इंजीनियर प्रमोद कुमार, सरफुद्दीन, विश्वविद्यालय के पदाधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग