बाइक सवार घायल: परसा में सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार घायल
विकास कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। थाना क्षेत्र के बहलोलपुर में बाइक दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायल युवकों को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा में भर्ती कराया गया। घायलों में बलिगांव गांव निवासी नागेश्वर राय का 24 वर्षीय पुत्र विकास कुमार व उमेश राय का 19 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार बताया जाता है। दोनों घायल युवकों को चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं विकास कुमार को गम्भीर स्थित को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दोनों युवक बाइक से एक साथ जा रहा था। रास्ते में अनियंत्रित होकर खुद सड़क पर गिर गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग