मजबूत लोकतंत्र, सबकी भागीदारी’ के संकल्प के साथ प्रखण्ड मुख्यालय पर मनाई गई मतदाता दिवस
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। मजबूत लोकतंत्र, सबकी भागीदारी’ के संकल्प के साथ प्रखण्ड मुख्यालय सहित कई मतदान केंद्रों पर सोमवार को 11 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया गया। साथ ही प्रत्येक बूथ पर नए वोटरो को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।इस दौरान कई केंद्रों पर नए वोटरों का नाम जोड़ने के लिये बीएलओ द्वारा आवेदन भी जमा कराए गए।प्रखंड मुख्यालय में सादे समारोह में बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित कर मतदाता दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों के बीच मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिये पहले मतदान, फिर जलपान का संकल्प दिलाया गया। इधर खेदु छपरा स्थित यूथ थिंक ऑफ न्यू इंडिया के कार्यालय में भी इस अवसर पर शपथग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये मतदान करने को लेकर मतदाताओं को प्रेरित किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग