बनियापुर पुलिस ने आठ लीटर देशी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना के आधार पर बनियापुर पुलिस ने आठ लीटर देशी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव का है।मामले की प्राथमिकी पुलिस के बयान पर स्थानीय थाने में दर्ज की गई है।जिसमे बताया गया है कि सूचना मिली कि पैगम्बरपुर निवासी श्री भगवान चौधरी शराब की खरीद-विक्री कर रहा है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर छापेमारी की गई। जहाँ पुलिस को देखकर धंधेबाज भागने का प्रयास करने लगा।जिसे बल के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया।जहाँ तलाशी के क्रम में आठ लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया गया। शराब के धंधेबाजों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार चलाये जा रहे अभियान से शराब के कारोबारियों में हड़कंप मचा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग