राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नगरा में कर्मियों को दिलाया गया शपथ
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखण्ड कार्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी बीएलओ के साथ नये मतदाताओं को एवं प्रखंड कर्मियों को लोकतंत्र को मजबूत बनाने उद्देश्य के लिए पहले मतदान, फिर जलपान का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान प्रखण्ड के अनेक बुथों पर कई नए वोटरों का नाम जोड़ने के लिये बीएलओ द्वारा आवेदन प्राप्त किया गया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीनिवास ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर कहां की यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए, क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। इसलिए हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है। लोकतंत्र में सभी नागरिकों का अपना अधिकार और कर्तब्य बनता है कि अपना हर काम छोड़ कर सबसे पहले हम सब को मतदान करना चाहिए उसके बाद ही हमलोगों को अन्य काम करने की जरूरत है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग