नगरा (सारण)- प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में प्रत्येक दिन जाकर हजारो जरूरत मंद लोगो के बीच मानपुर गांव निवासी समाज सेवी इसरार अहमद खान ने गरीब व मजदूर वर्ग के लोगों के बीच राहत सामग्री चावल,दाल, आलू,तेल,नमक का पैकेट का वितरण घर घर जाकर प्रति दिन कर रहे है।राहत सामग्री के समान में लगभग पांच किलो प्रत्येक पैकेट बनाया जा रहा है।वहीं समाज सेवी इसरार अहमद खान ने बताया कि अब तक पचास से साठ क्विंटल तक गरीबो के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जा चुका है।आगे भी जारी रहेगा।मौके पर मशकूर अहमद खां सहित अन्य लोग शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग