राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

एकमा व आसपास में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

एकमा आसपास में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

एकमा (सारण) एकमा व आसपास के क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रखंड परिसर में प्रमुख अंजू देवी, अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय में इंस्पेक्टर मंजू सिंह, ई किसान भवन परिसर में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह, किसान सलाहकार अरुण कुमार सिंह, समाजसेवी अहमद अली उर्फ नेताजी, माकपा नेता अरुण कुमार, एचएम अरुण सिंह आदि की उपस्थिति में बीडीओ डॉ कुन्दन, एकमा थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजेश चौधरी, नगर पंचायत कार्यालय परिसर में चेयरमैन अनामिका देवी, प्रखंड राजद कार्यालय पर विधायक श्रीकांत यादव, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक अरूण कुमार सिंह, बीआरसी परिसर में बीईओ रागिनी कुमारी, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया परिसर में शाखा प्रबंधक सुशील कुमार यादव, विशुनपुरा कलां में राजद नेता देवकुमार सिंह, अलख नारायण सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री भगवान यादव, निबंधन कार्यालय परिसर में रजिस्ट्रार आशीष कुमार, पशु चिकित्सालय परिसर में पशुपालन पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. साजन कुमार, राजस्व कचहरी भवन पर सीओ कुमारी सुषमा, रेलवे स्टेशन परिसर में स्टेशन अधीक्षक पीके राठौर, रामाधार सिंह बीएड कॉलेज परिसर में पूर्व मंत्री गौतम सिंह, सचिव ई जयप्रकाश सिंह सिंह, उत्क्रमित मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय गौसपुर व आंगनबाड़ी केन्द्र में क्रमशः प्रधानाध्यापिका व शिक्षा समिति के अध्यक्ष वीणा सिंह व अंजित ठाकुर, यमुना सिंह कॉलेज में समाजसेवी रामनारायण सिंह, गोबरहीं पंचायत भवन पर मुखिया उपेंद्र सिंह, ताजपुर स्थित सुधा-माधव डिग्री कॉलेज पर सचिव सुनील सिंह, नचाप स्थित रिद्धि सिद्धि सेन्ट्रल स्कूल परिसर में निदेशक राकेश कुमार सिंह व क्षितिश्वरनाथ सिंह इंटर कॉलेज परिसर में सचिव परमेश्वर सिंह, रसूलपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती, रसूलपुर के राजेन्द्र स्मारक परिसर में अधिवक्ता शशिभूषण त्रिपाठी, जनता बाजार थाना परिसर में थानाध्यक्ष संतोष कुमार, दाउदपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुजीत चौधरी व मांझी थाने में थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती,एकमा डाकघर परिसर में डाक निरीक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह, एकमा व्यापार मंडल कार्यालय परिसर में अध्यक्ष बच्चा सिंह, सहारा इंडिया के एकमा शाखा कार्यालय परिसर में सेक्टर वर्कर दीपक कुमार व सीनियर कार्यकर्ता सुभाष यादव, एकमा प्रखंड कांग्रेस कार्यालय पर अध्यक्ष सुग्रीम सिंह, प्रखंड भाजपा नगर कार्यालय पर अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पप्पू, मांझी पश्चिमी मंडल के संयोजक मुकेश कुमार सिंह, नचाप में आम आदमी पार्टी के महासचिव विभूति नारायण तिवारी, हंसराजपुर मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक वीरबहादुर ततंवा, शैरोन मिशन स्कूल परिसर में एमडी चंदन कुमार, प्रिंसिपल रेमंड डेविड, डॉ नीरज दूबे, चंद्रमोहन प्रसाद, आशीष सिंह आदि की उपस्थिति में समाजसेवी सुनील यादव, राजापुर स्थित सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की लघु शाखा पर प्रबंधक सतीश कुमार यादव, हुस्सेपुर पंचायत भवन पर मुखिया गिरजा देवी, जानकी एजुकेशन एंड सोशल ट्रस्ट हंसराजपुर कार्यालय में अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव व बनपुरा बाजार में शिक्षक नेता अरविंद कुमार आदि ने झंडारोहण किया। इस दौरान लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। देश भक्ति गीत संगीत की प्रस्तुति के बाद पुरस्कारों का वितरण भी किया गया। उधर लाकठ छपरा गांव के खेल के मैदान में फुटबॉल मैच का आयोजन हुआ।