छपरा में ट्रक से गिरकर मजदूर की मौत, गिट्टी उतारते समय हुई घटना
- घटना के बाद परिजनों में छाया मातम, जांच में जुटी पुलिस
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। जिले के खैरा थाना क्षेत्र के पटेढा बाजार के पास ट्रक से गिरकर एक मजदूर की मौत मंगलवार की शाम को हो गयी। घटना उस समय हुई, जब वह ट्रक से गिट्टी उतार रहा था । इसी दौरान उसकी मौत हो गयी। मजदूर दरियापुर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी बच्चन महतो के 32 वर्षीय पुत्र उपेंद्र कुमार महतो बताया गया है। खैरा थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया तथा परिजनों को सौंप दिया। इस घटना के कारण मृतक के परिजनों में मातम छा गया है और सभी का रो-रोकर हाल बेहाल है। बताया जाता है कि उपेंद्र ट्रक पर गिट्टी उतारने का काम करता था। गिट्टी उतारते समय गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और ट्रक को जब्त कर ली है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग