कोपा थाना परिसर में 72वां गणतंत्रता दिवस राष्टीय पर्व मनाया गया

अखिलेश कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
कोपा (जलालापुर)। प्रखण्ड के कोपा पंचायत के थाना क्षेत्र के प्रांगण में झण्डातोलन किया गया। जिसमें मुख्य रूप में थाना प्रभारी दिवाकर कुमार काजी झण्डातोलन किये जहा सभी थाने के कमियों के साथ कोपा पंचायत के लोग मौजूद रहे वहीं गणमान्य लोगों के साथ भाजपा नेता हेमनारायण सिंह, शैलेश सिंह, लालबाबू सिंह, रामनारायण यादव, केदार ठाकुर सरपंच, अन्य लोग मौजूद रहे। थाना स्थल पर झण्डातोलन के साथ कोपा पंचायत के विभिन्न महादलित टोले में झण्डातोलन का आयोजन किया गया जिसमें वार्ड नं 09 में कोपा पंचायत के विकास मित्र रेणु कुमारी के देखरेख में टोले के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति ने झण्डातोलन किया वही मौके पर मौजूद रंजन कुमार, अनील कुमार, जितेन्द्र कुमार चौधरी, के अलावे महादलित टोले के महिलाएं तथा पुरूष के साथ काफी संख्या में बच्चें उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग