गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ब्लड बैंक छपरा में हे छपरा द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जहां तक कहा गया है कि एक व्यक्ति द्वारा की गयी रक्तदान से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। सभी युवाओं को रक्तदान में ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सा लेना चाहिए। उक्त बातें सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्त दान शिविर में रक्तवीर आदित्य कुमार ने मंगलवार को कही। सदर अस्पताल के रक्त अधिकोष में आयोजित शिविर में 6 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर हे छपरा के संस्थापक शशि उर्फ सावन ने सभी लोगों से रक्तदान की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान की श्रेणी में आता है। रक्तदान करने से जरूरतमंद की मदद तो, होती है। साथ ही रक्तदाता कार्ड प्राप्त करने से भविष्य में अपने या परिवार के लिए भी जरूरत पड़ने पर आसानी से रक्त प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से कमजोरी आती है, इस मिथक को तोड़कर बेफिक्र होकर रक्तदान करें, क्योंकि रक्तदान से रक्तदाता को स्वास्थ्य लाभ मिलता है। उन्होंने रक्त दान करने से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से चर्चा की और कहा कि रक्तदान से हार्ट अटैक की संभावनाएं कम हो जाती हैं। रक्तदान से खून का थक्का नहीं जमता, जिससे खून कुछ मात्रा में पतला हो जाता है और हार्ट अटैक का खतरा टल जाता है। खून का दान करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसीलिए हर स्वस्थ पुरुष को तीन महीने में महिला को 4 महीने में कम से कम एक बार रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से नए ब्लड सेल बनते हैं, जिससे शरीर में अतिरिक्त उर्जा भी प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि शरीर में ज्यादा आयरन की मात्रा लीवर पर दवाब डालती है। रक्तदान शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित कर लीवर को स्वस्थ करता है। इससे कैंसर के खतरे में भी बचाव देखा गया है। डेढ़ पाव खून का दान करने से आपके शरीर से 650 कैलोरी कम होती है। रक्तदान करने वालों में अजित कुमार, आदित्य कुमार, अली अहमद, बसरे आजमी, नजरे आलम, राज कुमार,अमरदीप कुमार थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग