मढ़ौरा प्रखंड मुख्यालय सहीत निजी संस्थानों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 72 वें गणतंत्र दिवस

सत्येन्द्र कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मढ़ौरा (सारण)। शक्तिकेंद्र के विक्रमपुर गांव में महेंद्र तेज नारायण इंटर कॉलेज के प्रांगण में अध्यक्ष अनिल शर्मा द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में झंडोतोलन तथा मिष्ठान का वितरण किया गया। सभी गणमान्य कार्यकर्ताओं तथा पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस सभी भारतवासियों के लिए गौरव का दिन है, यही वो दिन है जब हमारे अपने देश में अपने द्वारा बनाए हुए संविधान और कानून को लागू किया गया था। इसलिए आज का दिन हम सभी के लिए बहुत खास है। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष सह पूर्व शिक्षक तेज नारायण सिंह, मंडल महामंत्री धर्मनाथ सिंह, मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक कन्हैया साहनी, महिला मोर्चा के महामंत्री रेणु देवी, कुंदन सिंह, बृजेश कुमार सिंह, शेष नारायण सिंह, प्रवीण कुमार बंटी, निशांत कुमार सिंह, विशाल कुमार, राजन कुमार हर्ष, उत्कर्ष आर्यन एवं अन्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग