कोपा के बिहार पेंशनर समाज शाखा पर व महादलित टोले में 72वां गणतंत्र दिवस मनाया गया
अखिलेश कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
कोपा (जलालापुर)। मंगलवार 26 जनवरी को 72वां गणतंत्र दिवस राष्टीय पर्व पेंशनर समाज शाखा भवन प्रांगण में पेंशनधारी गणमान्य उपास्थि रहे झंडातोलन पेंशनर अध्यक्ष राम नारायण यादव ने किया। जहां प्रशासन के उपस्थित में हुआ कोपा थाना प्रभारी दिवाकर कुमार काजी दल बल के साथ झण्डा को सलामी दिया गया वही मुखिया प्रतिनिधि अशोक कुमार ने कहा कि ये हमारे कोपा पंचायत के लोगों का प्यार और स्नेह ही है जो विभिन्न धर्मों और संगठनों के होते हुए भी आज हम सभी राष्ट्र के नाम पर एक जुटता का परिचय दे रहें है। ये हमारे संविधान का ही देन है जो आज हम सभी एक झण्डे के नीचे सभी एक नत्मस्तक है। ऐसे संविधान का निर्माण करने वाले उस महापुरूष को बारम बार धन्यवाद। संविधान के प्रति हमलोगों की एकजुटता ऐसे ही बनी रहें। इससे हमरा ही नहीं बल्कि हमारें इस कोपा पंचायत के साथ इस देश का भी विकास किसी के रोकने से नहीं रूकेगा। इस झण्डातोलन के अवसर पर कोपा पंचायत के उप मुखिया प्रतिनिधि श्रीकिशुन खरवारा, रविन्द्र यादव, राजकिशोर यादव, चांद खां, सुदिश राय, मैनेजर यादव, अजमतुल्ला खाँ, चंद्रमा यादव, चंद्रशेखर प्रसाद, जलेस्वर पंडित हरेंद्र यादव मोती साह, राजन खां, मुन्ना कुमार यादव, सरोज यादव, विपुल यादव के साथ दर्जनों गणमान्य रहे।




More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग