बनियापुर के प्रखंड कार्यालय के नवनिर्मित सभाकक्ष का किया गया उदघाटन
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोतोलन के उपरांत प्रखंड कार्यालय में नवनिर्मित सभाकक्ष का उदघाटन किया गया। सभाकक्ष का उदघाटन बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह,उपप्रमुख संजय राम,बनियापुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बीरेन्द्र कुमार ओझा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।उपस्थित पदाधिकारियों ने बताया कि सभा कक्ष को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।जहाँ हर प्रकार के प्रखण्ड स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया जा सकता है।इस दौरान मीटिंग हॉल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।जिसका उपस्थित अतिथियों द्वारा जमकर प्रशंसा की गई।मालूम हो कि सभा कक्ष के अभाव में बीडीसी की बैठक सहित कई अन्य बैठकों के लिये अन्य स्थल का चयन करना पड़ता था।जहाँ बैठक के दौरान कई प्रकार की परेशानी उठानी पड़ती थी।सभा कक्ष के उदघाटन से जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड कर्मी काफी प्रसन्न दिखे।मौके पर अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम,बनियापुर थानाध्यक्ष रितेश मिश्र,सीडीपीओ रेणु कुमारी,बीपीआरओ अनवार अहमद,जेएसएस सतेंद्र कुमार,बनियापुर मुखिया नागेंद्र प्रसाद,बीडीसी सदस्य गोविंदा सिंह सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग