कोल्हुआ बाजार के कई दुकानों में आग लगने से हुई लाखों रुपये की नुकसान
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। अंचल क्षेत्र के कोल्हुआ बाजार में बीती रात आग लगने से दुकान में हजारों रुपये मूल्य की सामग्री तथा नकदी जलकर खाक हो गई। दुकान जलने की जानकारी पीड़ित दुकानदार दिनेश साह को बुधवार की सुबह मिली। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि दुकान पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया था। आग की धीमी लपटें निकल रही थी। जब दुकान के नजदीक पहुंच कर देखा गया तब पूरा दुकान मलवे में दब्दिल दिखा। जिसकी सूचना दुकानदार को दिया गया। इधर, पीड़ित दुकानदार के अनुसार रोज की भांति वह दुकान बंद कर घर चला गया। दुकान में सब्जी तथा फल के अलावें लगभग दस हजार रुपये नकद रखा गया था। दुकान में रखे सभी सामान जलकर खाक हो गया है।गनीमत रही कि आग आसपास के दुकानों में नहीं फैला । अन्यथा बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि साजिश के तहत किसी किसी व्यक्ति द्वारा दुकान में आग लगा दी गई है। ठंड के कारण जलते दुकान पर लोगो का ध्यान बुधवार की सुबह पड़ा है। दुकानदार ने मामले की सूचना सीओ स्वामीनाथ राम को दिया है। दुकानदार ने मुवावजा की भी मांग की है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग