अपराधियों का टांडव: बनियापुर में अपराधियों ने 65 वर्षीय बृद्ध को गोली मार कर किया गंभीर रूप से जख्मी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बाइक सवार अपराधियों ने 65 वर्षीय बृद्ध को गोली मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मामला थाना क्षेत्र के हर्षपुरा गांव का बताया जाता है। घायल वृद्ध का ईलाज पीएमसीएच पटना में चल रहा है। फिलवक्त वह खतरे से बाहर बताए जा रहा है।घायल वृद्ध राजनाथ महतो हैं। जो शिक्षक प्रदीप कुमार के पिता बताये जाते हैं।घटना के संबंध में बताया जाता है कि देर रात दो बाइक पर सवार होकर आए चार अपराधियों ने गांव की सीमा पर फायरिंग भी की।घायल वृद्ध के पुत्र व शिक्षक प्रदीप ने बताया कि देर रात गांव की सीमा पर गोली चलने की आवाज आई। जिसके कुछ ही देर बाद घर के बरामदे में सोए उनके पिता जोर जोर से चिल्लाने लगे। परिजनों को लगा कि गोली चलने की आवाज सून उन्हें हार्ट अटैक आया है। परिजन जब बरामदे में पहुंचे तब वृद्ध तड़प रहे थे। परिजन अचानक वृद्ध को तड़पते देख अभी कारण जानने की कोशिश कर ही रहे थे कि तभी उनकी नजर खून से लथपथ विस्तर पर पड़ी।खून से लथपथ देख परिजन आनन फानन में वृद्ध को सदर अस्पताल छपरा ले गए। जहां से गंभीर स्थिति में देंखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। घायल के पुत्र ने बताया है कि गोली सीने के बाई ओर लगी है।गोली भी विस्तर से ही परिजनों को मिला है।मामले की जानकारी बनियापुर पुलिस को दे दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग