गणतंत्र दिवस पर आइडियल पब्लिक स्कूल में शिक्षक व छात्रों को किया गया सम्मानित
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड के सोनौली पंचायत में अवस्थित आईडियल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और छात्रों को पंचायत के मुखिया प्रत्याशी इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू ने सम्मानित किया। मौके पर इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर विद्यालय में शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए आज से बढ़िया दिन कोई नही होगा। गणतंत्र दिवस पर बच्चों को शिक्षा के प्रति ललक जगाने वाले शिक्षकों को शाल और छात्रों को कलम और कापी देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों में विधालय प्राचार्य विश्वनाथ सिंह,शिक्षक शकील अहमद,नाजीर खान,विकी शर्मा, अंकिता सिंह, प्रियंका कुमारी,आलोक कुमार सिंह शामिल रहें। मौके पर मणीकात सिंह, राजाबाबू,लखन कुमार,सहनवाज खां मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग