बकाया बिजली बील रहने पर बिधुत विभाग ने कई लोगों का काटा कनेक्शन
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। निर्धारित से अधिक का बिधुत विपत्र बकाया रहने पर बिधुत विभाग द्वारा कनेक्शन काटे जाने के बाद भी बगैर आरसी/डीसी रसीद कटाये एवं बिजली बिल जमा किये चोरी से बिजली जलाना आधा दर्जन उपभोगताओं को महंगा पड़ गया।इस मामले में बनियापुर प्रशाखा के कनीय अभियंता पवन कुमार द्वारा बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।जिसमे सरेया हरदी टोला के बिधुत उपभोगता अनिल राम,बिमला देवी,संजू देवी पिठौरी के उपभोगता भदर राय, चैत राय और काशी राय को आरोपित किया गया है।सभी उपभोगताओं पर क्रमशः 27969, 29872, 25889, 34620, 44864 एवं 35280 रुपये का फाइन किया गया है।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।बिधुत एसडीओ चंदन सिन्हा ने बताया कि चोरी से बिजली जलाने वाले उपभोगताओं पर विभाग की पैनी नजर है।जिसको लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग