बनियापुर में पड़ोसियों ने महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया, प्राथमिकी दर्ज
बनियापुर(सारण)। आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जिस मामले में आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया गया है। मामला थाना क्षेत्र के हरपुर कराह का है।मामले की प्राथमिकी मीना देवी ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने अपने ही पट्टीदार सुधाकर सिंह सहित सात लोगों को नामजद किया है।दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि मामूली विवाद को लेकर पड़ोसी घर मे घुसकर मेरे साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट करने लगे।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग