नाला नही होने से गड़खा में हो रही ग्रामीणों को परेशानी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। गड़खा बाजार में वार्ड नंबर 1 में नाला नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। इससे परेशान दर्जनों ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि वार्ड एक में सरकारी नाला की कोई व्यवस्था नहीं है। अपने अपने घर के सामने जो निजी नाला है।उसमें पानी जमा रहता है और बदबू करता है। जिससे महामारी फैलने की संभावना बनी रहती है वार्ड 1 मठिया से शीतल प्रसाद के घर तक नाला बन जाता तो ग्रामीणों को नरकीय जिंदगी से मुक्ति मिलता है। नाला का पानी बराबर उपला कर सड़क पर बहता है। जिससे लोगों को मठिया में पूजा पाठ करने जाने में भी परेशानी होती है। उपमुखिया डौली देवी दरूद हुसैन राजेश कुमार सोनी अखिलेश कुमार गुलाब रब्बानी सलाउद्दीन, विजय कुमार शर्मा रहीम अंसारी प्रेमचंद श्रीवास्तव कैसर जमाल मुन्ना शाह प्रभु नाथ शर्मा, शीतल प्रसाद साह सुधीर प्रसाद शर्मा ओम प्रकाश गुप्ता आदि ने आवेदन में हस्ताक्षर किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग