रामनगर क्रिकेट क्लब की खिताबी जीत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। बसंत मैदान में शीतलपुर क्रिकेट क्लब और रामनगर क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए फाइनल मैच में रामनगर ने शीतलपुर टीम को हरा कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। शीतलपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। रामनगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 136 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में खेलने उतरी शीतलपुर की टीम 85 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब शीतलपुर के आकाश कुमार को दिया गया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि श्रीराम मंदिर संस्थापक मनोज कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ विजय कुमार सिंह, डॉ शशिकांत पांडेय, ज्ञानेश्वर उपाध्याय, उपेंद्र नाथ पांडेय ने विजेता और उपविजेता टीम को कप प्रदान किया। रामलखन राय, धनंजय कुमार, राजनाथ राय, धर्मनाथ राय, चंद्रमा राय, अरुण ठाकुर, सुरेश ठाकुर व अन्य मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग