दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। श्रीराम मंदिर के संस्थापक मनोज कुमार सिंह ने क्षेत्र के 14 दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिलों का वितरण किया। ट्राई साईकल पाने के बाद दिव्यांगजनों के चेहरे खिल उठे। वितरण के बाद मनोज सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनों को किसी के अहसान और दया की जरूरत नहीं है, केवल उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश करनी चाहिए। वे भी सामान्य लोगों की तरह आत्मनिर्भर बनकर अपने सभी कार्य कर सकते हैं। इन दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनका यह छोटा सा प्रयास है जो आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर प्राचार्य डॉ विजय कुमार सिंह, डॉ शशिकांत पांडेय, ज्ञानेश्वर उपाध्याय, उपेंद्र नाथ पांडेय ने विजेता और उपविजेता टीम को कप प्रदान किया। रामलखन राय, धनंजय कुमार, राजनाथ राय, धर्मनाथ राय, चंद्रमा राय, अरुण ठाकुर, सुरेश ठाकुर, अखिलेश राय व अन्य मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग