कृषि उत्थान केंद्र का उद्घाटन
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। प्रखंड की वाजितपुर पंचायत में कृषि उत्थान केंद्र कार्यालय का विधिवत उद्घाटन डायरेक्टर सौरभ शुक्ला ने किया। उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए डायरेक्टर ने कहा कि यह उत्थान केंद्र वन स्टॉप सॉल्यूशन है जहां किसानों को कृषि संबंधित सारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही यहां से किसान डीजल अनुदान, किसान सम्मान निधि जैसे कृषि संबंधित हर प्रकार के आवेदन भी कर सकेंगे। इस केंद्र के माध्यम से एक बड़ा नेटवर्क बनाकर किसानों के उत्पादों की उचित समर्थन मूल्य दिलवाया जाएगा। इससे किसानों को आर्थिक रूप से बल मिलेगा। कृषि उत्थान केंद्र पर बैंकिंग की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। इसके पूर्व मानपुर पंचायत में भी उत्थान केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर एरिया कोऑर्डिनेटर नीतीश कुमार, नवनीत शेखर, ऋषिकेश झा व अन्य मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग