राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

तरैया विधायक एवं विधानसभा में उप मुख्यसचेतक जनक सिंह ने अपने क्षेत्र में फहराया झंडा

तरैया विधायक एवं विधानसभा में उप मुख्यसचेतक जनक सिंह ने अपने क्षेत्र में फहराया झंडा

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

तरैया (सारण)विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक एवं बिहार विधान सभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सचेतक अपने विधानसभा क्षेत्र तरैया के तीनों प्रखंडों के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों पर देश के 72 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया एवं क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दी। सर्वप्रथम श्री सिंह ने उच्च माध्यमिक विद्यालय सह प्रखंड संसाधन केंद्र तरैया में झंडोत्तोलन किया जहां प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रत्नमाला कुमारी, प्राचार्य बबन साहनी एवं समस्त विद्यालय स्टाफ विद्यालय के छात्र छात्राओं सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। उसके बाद श्री सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय माधोपुर पहुंचे वहां झंडोत्तोलन करते हुए साथ में प्रभारी प्रधानाध्यापक सुदीश राय एवं अन्य लोग उपस्थित रहे वहीं श्री सिंह ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय हरपुर फरीदन, तरैया में पहुंच कर झंडोत्तोलन किया साथ में विद्यालय के प्राचार्य गोविंद कुमार शर्मा एवं अन्य लोगों की उपस्थिति रही। वहां से पोखरेड़ा पहुंचे श्री सिंह ने पोखरेड़ा स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में झंडोत्तोलन किया जहां विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरि किशोर सिंह, स्थानीय मुखिया मीरा शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि ब्रजकिशोर शर्मा, रंजीत कुमार सिंह, शत्रुघ्न नारायण सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे। पानापुर संवाददाता के अनुसार श्री सिंह ने प्रखंड के उच्च विद्यालय कोन्ध भगवानपुर में झंडोत्तोलन किया साथ में विद्यालय के प्राचार्य रामा शंकर प्रसाद एवं अन्य लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही वहीं श्री सिंह ने एस एन पब्लिक स्कूल कोन्ध भगवानपुर में भी झंडोत्तोलन किया जहां साथ में पूर्व जिला पार्षद रणविजय सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। उसके बाद पानापुर बाजार में पहुंचकर श्री सिंह ने पानापुर महावीर चौक पर झंडोतोलन किया जहां साथ में जिला प्रवक्ता मनोज गिरी पानापुर मंडल भाजपा अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे तत्पश्चात श्री सिंह ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय सह प्रखंड संसाधन केंद्र पानापुर में झंडोतोलन किया जहां साथ में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी, प्राचार्य नरेश महतो एवं प्रखंड भर के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे। उसके श्री सिंह ने पानापुर गांधी चौक पर झंडोत्तोलन किया एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सारा जीवन एक आदर्श रहा है एवं हमें उनके बताए आदर्शो पर चलना चाहिए। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ईसुआपुर संवाददाता के अनुसार श्री सिंह ने प्रखंड के सढ़वारा में स्थित शांति रमण प्रोजेक्ट बालिका प्लस टू विद्यालय में झंडोत्तोलन किया एवं मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य लोगों को संबोधित भी किया साथ में प्रचार्या विभा कुमारी समेत प्रखंड भर के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे। इसके बाद इसुआपुर के पिपरहिया में सूर्या स्टडी पॉइंट नामक कोचिंग संस्थान में गणतंत्र दिवस के झंडोत्तोलन के बाद आयोजित समारोह में श्री सिंह ने हिस्सा लिया एवं उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए समसामयिक विषय पर चर्चा करने के साथ-साथ संस्थान के विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए मार्गदर्शन किया। मौके पर गरखा से पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, मुखिया संगम बाबा एवं कोचिंग के संचालक दीपक कुमार समेत क्षेत्र भर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।