जदयू महादलित प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष ने गरीबों में बांटा खाद्य सामग्री
छपरा(सारण)। काेरोना लॉकडाउन का सबसे अधिक असर गरीब, कमजोर परिवारों में देखने को मिल रहा है। इन परिवारों को राशन एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने को लेकर सामाजिक एवं राजनीतिक दल भी आगे आ रहे है। बुधवार को जदयू के महादलित प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष ईश्वर कुमार राम ने रतनपुरा गरहा अनुसूचित जाति बस्ती में दर्जनों परिवारों के बीच राशन एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस मुहल्ला में प्रतिदिन दैनिक मजदूरी करने वाले परिवारों की संख्या अधिक है। विकाश मित्र शिवशंकर राम ने कहा कि नगर निगम के रतनपुर गरहा मुहल्ला में 30 से 50 मजदूर को काफी दिक्कत हैं। इस पर जिला अध्यक्ष महादलित प्रकोष्ठ ईश्वर कुमार राम चावल, दाल, आटा, बिस्कुट, साबुन का वितरण किया गया। उन्होंने जिले के सभी सक्षम लोगों अपील किया कि अपने घरों के आस-पास गरीब, कमजोर लोगों की स्थिति को ध्यान दें, ताकि वो परिवार इस काेरोना संकट के दौड़ में भुखा नहीं रहे।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग