महज 24 घण्टे में दो पड़ोसियों की हुई हार्ट अटैक से हुई, परिजनों के अलावा पूरा गांव सदमें में
संजीव शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। 24 घण्टे के अंदर दो पड़ोसियों की हार्ट अटैक से हुई मौत के बाद साथ साथ उठी अर्थी देख परिजनों के अलावा पूरा गांव रो पड़ा। दो दिनों से गांव में चूल्हे भी नही जले। बता दें कि गुरुवार की रात मांझी उतर टोला गांव निवासी व सुप्रसिद्ध समाजसेवी मदन सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उक्त दुखद घटना के एक दिन पहले बुधवार की रात उनके पड़ोसी तथा रिश्ते में मृतक के भतीजे हीरा सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। परिजनों के इंतजार में दाह संस्कार रुका पड़ा था। परिस्थिति वश दोनों की शवयात्रा साथ साथ निकली। एक साथ निकली दो शवयात्रा देखने भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार को दोनों की अर्थी साथ साथ उठी तथा मांझी श्मसान घाट पर दाह संस्कार सम्पन्न हुआ। शवयात्रा में पूर्ब मंत्री गौतम सिंह मांझी विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी जितेन्द्र सिंह तथा राणा प्रताप उर्फ डब्ल्यु सिंह शिक्षक नेता दिनेश कुमार सिंह पूर्व जेपीयू के पूर्व रजिस्टार आर पी बब्लू, प्रोओम प्रकाश सिंह संतोष पहलवान ।मुखिया। धर्मेन्द्र सिंह समाज पंकज सिंह पूर्व मुखिया अख्तर अली विजय सिंह राहुल गुप्ता उमाशंकर ओझा डॉ के डी यादव मकेश्वर सिंह श्याम बिहारी शुक्ला कृष्णा सिंह पहलवान राम कृष्ण सिंह अमरजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग