बॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन माँझी की टीम ने धर्मपुरा को जीरो तीन से पराजित कर सेमीफाइनल में किया
संजीव शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। स्वतंत्रता सेनानी पण्डित हरिहर शुक्ला मेमोरियल बॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन माँझी की टीम ने धर्मपुरा को जीरो तीन से पराजित कर माँझी सेमीफाइनल में प्रवेश कर गया। वही माँझी टीम की तरफ से मेजबानी कर रहे अंतरराष्ट्रीय टीम में चयनित खिलाड़ी अनुज कुमार के बेहतरीन प्रदर्शन से धर्मपुरा की टीम के छक्के छुड़ा दिए। बेहतरीन खिलाड़ी अनुज कुमार सिंह को कार्यक्रम के संयोजक मनीष कुमार सिंह द्वारा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। वही टीम के सदस्यों ने स्वतंत्रता सेनानी के ताम्र पत्र पर सभी खिलाड़ियों एवं अतिथियों द्वारा पुष्प अर्पित किया गया। मौके पर रविंदर सिह,नागेन्द्र शुक्ला, उद्धव यादव, राजू गुप्ता आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जुबैर अहमद ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग