स्वतंत्रता सेनानी हरिहर शुक्ला मेंमोरियाल बॉलीबॉल टुर्नामेंट का एमएलसी प्रत्यासी सुधांशू रंजन ने किया उदघाटन

संजीव शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। सरकारी व सामाजिक सहायता से ही प्रदेश के खिलाड़ियों को उनके मुकाम तक पहुंचाया जा सकता है। तथा खेल के माध्यम से ही बिहार के विकास की इबारत लिखी जा सकती हैं। यह बातें प्रखंड के माड़ीपुर कला स्थित मध्य विद्यालय के प्रांगण में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी हरिहर शुक्ला मेंमोरियाल बॉलीबॉल टुर्नामेंट का उदघाटन करने के बाद एमएलसी प्रत्यासी सुधांशू रंजन ने कही। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है युवा ही नया इतिहास बना सकते हैं। इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्वलित कर तथा फीता काट कर टूर्नामेंट का विधिवत उदघाटन किया। तीन सेटों में खेले गए उदघाटन मैच में इनई की टीम ने मदनसाठ की टीम को हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश पा लिया। आयोजक मनीष कुमार सिंह तथा उद्दव यादव ने आगत अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। समारोह को आचार्य नागेन्द्र शुक्ला श्याम बिहारी शुक्ला लालबाबु शुक्ला रमेश यादव तथा मकेश्वर सिंह आदि ने सम्बोधित किया। संचालन जुबैर अहमद ने किया। शुक्रवार को धर्मपुरा तथा मांझी के बीच मुकाबला होगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग