इंटर एवं मैट्रिक की परीक्षा के दौरान भी महाविद्यालयों में संचालित होगी कक्षाएं
संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जेपीयू के कुलपति डॉ फारूक अली एवं प्रति कुलपति डॉ लक्ष्मी नारायण सिंह के द्वारा जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालय के प्राचार्यो के साथ एक वेबीनार का आयोजन करते हुए इस बात का संकेत दिया गया है कि इंटर एवं मैट्रिक के परीक्षा के दौरान महाविद्यालयों में कक्षाओं का संचालन सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक किया जाना सुनिश्चित किया गया है। यह निर्णय राजभवन के निर्देशानुसार एवं सीनेट के प्रस्तावानुसार सत्र नियमितीकरण के लिए किया गया है । उक्त बातों की जानकारी देते हुए जेपीयू के पीआरओ ने बताया कि इस आशय का पत्र सारण प्रमंडलीय आयुक्त को दिया गया है जिसमें उनसे।आग्रह किया गया है कि तीनों जिले के जिलाधिकारियों के माध्यम से उक्त जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश देने का कष्ट करें ताकि महाविद्यालयों में सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक कक्षाएं संचालित की जा सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग