मशरक में मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक दुकान का पल्ला उखाड़ दो लाख की चोरी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक रेलवे स्टेशन रोड अवस्थित खुशी इलेक्ट्रॉनिक व मोबाइल दुकान का बीती रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा दुकान का पल्ला उखाड़ कर दुकान से दो लाख रुपए से ज्यादा के मोबाइल,एण्डायड मोबाइल बैटरी,कैमरा सोनी का, मिक्सर-ग्राइंडर मशीन,ब्लूथू हेडफोन समेत दो लाख रुपए से ज्यादा की इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की चोरी कर ली गई।मामले में खुशी इलेक्ट्रॉनिक व मोबाइल स्टोर के प्रोपराइटर मुन्नी मोड़ निवासी पंकज साह पिता-रमण साह ने बताया कि गुरुवार की देर रात दुकान बंद कर घर चलें गये थे शुक्रवार कीइ सुबह में पड़ोस के दुकानदार ने फोन कर चोरी की जानकारी दी मौके पर पहुंचे तों देखा कि दुकान का पल्ला उखाड़ चोरी कर ली गई जिसमें दो लाख से ज्यादा रूपये की समानों की चोरी कर ली गई है। चोरी की घटना से इलाक़े में भय व्याप्त है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग