नगरा में बिजली चोरी के आरोप में 5 लोगो पर प्राथमिकी दर्ज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। खैरा थाना पुलिस व मानव दल के साथ टीम बना कर जेई मो ओबैदुल्लाह अंसारी के द्वारा बिजली चोरी के आरोप पांच के विरुद्ध खैरा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है। और साथ ही चोरों के आरोप में पांच लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया है। और दस लोगो का बिजली बिल अधिक होने पर उनका कनेक्शन भी काट दिया गया है।जिसमें खैरा भट्टी चौक पर स्थित प्रदीप कुमार पर 6 हजार 892 सौ, अमित कुमार सिंह पर आठ हजार 334 सौ, तारकेश्वर चौरसिया पर पांच हजार 760 सौ, राकेश कुमार राय पर 11 हजार 549 सौ व मो सिराजुद्दीन पर 9 हजार 766 सौ रुपया उनलोगों पर जुर्माना लगाया। वही जेई मोहम्मद ओबैदुल्लाह अंसारी ने बताया कि खैरा थाना में लिखित आवेदन देकर प्रथमिकी दर्ज कराई गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग