बनियापुर के पैक्स केंद्र के इच्छुक किसानों से धान अधिप्राप्ति करने के बाद भी न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों को अबतक प्राप्त् नहीं

संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। किसानों की आर्थिक खुशहाली, न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ। सहकारिता विभाग का यह स्लोगन बनियापुर में फिसड्डी साबित हो रहा है। खरीफ़ विपणन मौसम 2020 -21 में गत 23 नवम्बर से पैक्स केंद्रों एवं व्यपार मंडल द्वारा धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया शुरू करनी थी।इस बीच निर्धारित तिथि के एक पखवाड़े देरी से खरीदारी तो शुरू हो गई। मगर अबतक दर्जनों किसान जिन्होंने पैक्स केंद्रों पर धान की विक्री की है, उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल सका है। जिससे किसानों में असंतोष व्याप्त है। जबकि विभागिये स्तर पर धान की खरीदारी के बाद एक से दो दिनों में किसानों के खाते में रुपये भेजने का दावा किया जाता है। चंद्रमा सिंह,भृगुनाथ सिंह, योगिंद्र सिंह, कुर्बान मियां, भोला राय सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व ही पैक्स केंद्र सरेया पर धान की विक्री की गई। मगर अबतक भुगतान नही हो सका है।ऐसे में विक्री की गई फसल का भुगतान राशि नही मिलने से कृषि कार्य सहित कई आवश्यक कार्य बाधित हो गए है।
किसानों को उठानी पड़ रही है,आर्थिक क्षति
मालूम हो कि सरकारी केंद्र पर इस बार धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1868 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जबकि बिचौलियों और व्यपारियों द्वारा किसानो की मजबूरियों और जरूरतों को देख महज 1100-1200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से नकद भुगतान कर धड़ल्ले से धान की खरीददारी की जा रही है। जबकि सरकारी केंद्र पर भुगतान में देरी को देखते हुए ज्यादातर किसान व्यपारियों और बिचौलियों के हाथ अपनी गाढ़ी कमाई से उपजाऊ गई फसल को बेचने के लिये मजबूर दिख रहे है।जिससे किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।
क्या कहते है, पैक्स अध्यक्ष
इस संबंध में सरेया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश राय से बात की गई तो उन्होंने बताया की पूर्व में जो अग्रिम राशि मिली थी। उस राशि से गत 31 दिसंबर तक जिन किसानों ने केंद्र पर धान की विक्री की थी।उनका भुगतान कर दिया गया है। वही गत 18 जनवरी को तैयार चावल एसएफसी गोदाम छपरा भेजकर 19 जनवरी को विपत्र भी जमा करा दिया गया है। बावजूद इसके अबतक राशि नही भेजी गई है।जिस वजह से किसानों का भुगतान बाधित है।राशि प्राप्त होते ही भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
क्या कहते है,प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी
इस संबंध में बीसीओ नीरज कुमार पांडेय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चावल जमा करने के बाद भी ससमय एसएफसी द्वारा पैक्स अध्यक्ष के खाते में पैसा नही भेजे जाने को लेकर जिलास्तरीय मीटिंग में वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया गया है। जहाँ वरीय पदाधिकारियों द्वारा आश्वाशन दिया गया कि दो-तीन दिनों में राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। जिन किसानों ने क्रय केंद्र पर धान की विक्री की है।जल्द ही उन किसानों का भुगतान हो जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग