सेवानिवृति के अवसर पर शिक्षिका का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। शहर के दहियांवा स्थित आदर्श कन्या मध्य विद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षिका स्नेहप्रभा का अभिनंदन सह विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों व शिक्षकों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए एक शिक्षिका के रूप में उनके प्रखर योगदान को रेखांकित किया। प्रधानाध्यापिका उर्मिला श्रीवास्तव ने विद्यालय परिवार की ओर से उनका अभिनंदन करते हुए कहा कि विद्यालय उनके बहुमूल्य योगदान का हमेशा ऋणी रहेगा। विदाई समारोह में शिक्षक सह समन्यवक शैलेन्द्र राम, प्रशांत रंजन, सुरेश कुमार राम, राजकुमार चौधरी, रसीदा परवीन, यासमीन रिजवी, फौजिया अंजुम, सत्यप्रकाश, रसोइया सोमारो देवी, रुक्मिणी देवी, सरोज देवी आदि मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग