राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

दूसरे दिन दर्जनों एएनएम, आशा कार्यकर्ता तथा स्वस्थ्यकर्मियों को लगाया गया टीका

दूसरे दिन दर्जनों एएनएम, आशा कार्यकर्ता तथा स्वस्थ्यकर्मियों को लगाया गया टीका

संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

बनियापुर (सारण)। रेफरल अस्पताल बनियापुर के टीकाकरण कक्ष में दूसरे दिन शुक्रवार को भी लगभग सौ लोगों को कोविड-19 का सफलता पूर्वक टीका लगाया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एपी गुप्ता ने पहला टीका लेते हुए उपस्थित लोगों के बीच टीकाकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी स्वास्थ्यकर्मियों को उत्साहपूर्ण माहौल में टीका लगवाने का अनुरोध किया। जिसके बाद रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ फ़ैज अहमद सहित दर्जनों एएनएम, आशा कार्यकर्ता और स्वस्थ्यकर्मचारियो को टीका लगाया गया।टीकाकरण एएनएम सुलेखा कुमारी के द्वारा किया गया।दूसरे दिन 100 लोगों के बीच टीका लगाने की बात बताई गई।इस दौरान टीकाकरण कक्ष को भब्य और आकर्षक ढंग से सजाया गया था।मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक राममूर्ति,डॉ फैज अहमद, डॉ कुमारी अर्चना,केयर के प्रखंड प्रबंधक नवीन राय, यूनिसेफ के अविनाश कुमार सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थें।