राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

किसानों के समर्थन में मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिए राजद नेता सुनील राय ने लोगों से किया आह्वान

किसानों के समर्थन में मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिए राजद नेता सुनील राय ने लोगों से किया आह्वान

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

छपरा (सारण)। अमनौर प्रखण्ड के अमनौर अगुआंन गांव में राजद कार्यकर्ताओ की एक बैठक आयोजित किया गया।शुक्रवार को आयोजित बैठक में काफी संख्या में राजद के कार्यकर्ता भाग लिया।इस दौरान राजद के जिला अध्यक्ष सुनील राय ने किसान बिरोधी सरकार के तीनो कृषि बिल के विरोध में शनिवार को मानव श्रृंखला में शामिल होने का आह्वान किया।इन्होंने कहा कि विहार के किसान सबसे गरीब है,इनको सरकार मजदुरा बनाने की कोशिश कर रही है।देश के भविष्य के लिए सबको किसान भाइयों के साथ उतरना पड़ेगा।इन्होंने कहा कि देश व राज्य में जबसे एनडीए की सरकार बनी,बेरोज़गारी, भुखमरी,पलायन,अपहरण,मर्डर चरम पर है,अफसर साही हावी है।जिला पार्षद आलोक राय ने कहा कि इस बार हमलोग किसानों के साथ खड़ा नही होते है तो देश के लोकतंत्र खतरे में होगा,सरकार दिन प्रतिदिन रोजगार के सेक्टर को बेचा रही है,मंहगाई चरम पर है, पर दुर्भाग्य है देश के लोगो का जिन्होंने सरकार के भय के कारण घर मे दुबके है।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखण्ड अध्यक्ष विकाश कुमार महतो ने किया।इस दौरान प्रखण्ड  प्रमुख  विश्वामित्र शर्मा,मुखिया प्रतिनिधि विजय मांझी,पूर्व मुखिया बिजय कुमार बिद्यार्थी,मनशाद अल्ली,उप प्रमुख विक्की राय,राकेश राय,सोनू यादव,राजद युवा नेता रनधीर कुमार, ,सोनू यादव,नितेश शर्मा,मुन्चुन सिंह,अरविंद राम,जवाहर राम,रनधीर कुमार,गुड्डू बाबा रविन्द्र तिवारी,सुरेंद्र राम,लाली तिवारी,पंकज तिवारी उर्फ चिंटू तिवारी,अक्षय राय, सैकड़ो राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।