मशरक में चाकूबाजी की घटना में एक गंभीर रूप से घायल, एक गिरफ्तार
मशरक(सारण)। थाना क्षेत्र के बाबू के छपिया गांव में शुक्रवार की देर शाम बगल के पड़ोसी द्वारा शराब के नशें में गाली गलौज करने से रोकने पर मारपीट करतें हुए चाकूबाजी की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां घायल की पहचान बाबू के छपिया गांव निवासी नगीना राम के 35 वर्षीय पुत्र मुकेश राम के रूप में हुई। मामले में घायल ने बताया कि वह देर शाम दरवाजे पर था वही बगल में स्व दशरथ राम का पुत्र प्रदीप कुमार राम शराब पीकर हल्ला गुल्ला और मना करने पर गाली ग्लौज करने लगा फिर थोड़ी ही देर में दरवाजे पर चढ़कर मेरी मां को मारने लगा जिसे रोकने पर चाकू निकालकर तबातोड़ वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।उसी समय परिजनों ने शराब के नशें में चाकू मारने वाले को पकड़ लिया और थाना पुलिस कै घटना की सूचना दी मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने पकड़े गए प्रदीप कुमार को अपने कब्जे में ले लिया और घायल को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पवन कुमार भारती ने बताया कि चाकू लगने से गहरा जख्म हों गया है। मामले में थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग