स्टूडेंट ऑफ द ईयर प्रतियोगिता परीक्षा में सैकड़ों छात्रों ने हिस्सा

मशरक(सारण)। प्रखंड में विभिन्न क्षेत्रों से हर साल की तरह इस साल भी स्टूडेंट ऑफ द ईयर प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों छात्रों ने हिस्सा लेकर प्रतियोगिता में प्रथम लाने का दावेदारी पेश की। यह प्रतियोगिता महावीर चौक अवस्थित पेट्रोल पंप के पास पाराडाइज कोचिंग सेंटर में शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के लड़के लड़कियों में शिक्षा के प्रति ललक बढ़ाने के उद्देश्य से टेस्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें 500 से ज्यादा छात्र और छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें पैराडाइज़ कोचिंग द्वारा मैट्रिक इंटर और उच्च शिक्षा के परीक्षाओं के लिए निशुल्क वार्षिक टेस्ट सीरीज का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। टेस्ट सीरिज में निशुल्क स्तर पर फार्म देकर कोचिंग संस्थान में परीक्षा में करीब 500 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिसमें बगल के पानापुर, तरैया के भी विद्यार्थी शामिल हुए। कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर नवीन सर ने परीक्षा से पहले सभी बच्चों को मोटिवेशन स्पीच के माध्यम से उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में आने वाले प्रश्नपत्र के तर्ज पर परीक्षा आयोजित करने के सम्बन्ध में बताया कि इस तरह के आयोजन से एक तो छात्र-छात्राओं को पूर्व से ही वैसी परीक्षा देने की गाइडलाइन के बारे में जानकारी मिलेगी। साथ ही परीक्षा के क्रम में होने वाले स्वभाविक घबराहट से मुक्ति मिलेगी। करीब एक घंटे के लिए आयोजित परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने तन्मयता से सवालों का जवाब दिया। परीक्षा के बाद कोचिंग संस्थान के शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को पर्सनालिटी डेवलपमेंट के गुर सिखाये। मौके पर कोचिंग संस्थान के प्राचार्य ने बताया कि कोचिंग संस्थान ग्रामीण स्तर पर शिक्षा के प्रति छात्रों में ललक बढ़ाने के उद्देश्य से निशुल्क टेस्ट परीक्षा का आयोजन किया गया है जिसका परीक्षाफल अगले सप्ताह कार्यक्रम आयोजित कर किया जाएगा। जिसमें उत्तीर्ण छात्रों को पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। मौके पर शिक्षकों में रविरंजन सिंह, प्रिस पाठक, बिटू सर, जुगनू मैम के साथ सभी शिक्षक उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग