मशरक थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो को भेजा जेल
मशरक (सारण)। मशरक थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर दो को गिरफ्तार कर मंडल कारा छपरा भेज दिया।पहला मामले में हरपुरजान गांव के स्वर्गीय रामेश्वर नट के सताइस वर्षीय पुत्र रामू नट को थाना पुलिस जमादार अजय कुमार सिंह ने एक लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।वही दूसरे मामले में थाना पुलिस ने थानाक्षेत्र के दुरगौली में छापेमारी करते हुए दहेज प्रथा के मामले मे फरार चल रहे अभियुक्त बब्लू कुमार गिरी को गिरफ्तार कर लिया और दोनों गिरफ्तार अभियुक्त का कोरोना जांच के बाद जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग