कबड्डी टूर्नामेंट: खैरनपुर उच्च विद्यालय परिसर में कबड्डी टूर्नामेंट का हुआ आयोजन
पंकज कुमार सिंह।
मशरक (सारण)। प्रखंड के खैरनपुर उच्च विद्यालय के प्रांगण में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लड़कों के 8 टीम और लड़कियों की 3 टीमों ने भाग लिया जिसमें लड़कों की टीम में मशरक तख्त, अमनौर, पानापुर, इसुआपुर,बेगछपरा,यूटोपिया सीनियर और जूनियर। फाइनल कबड्डी विजेता लड़कों की टीम में विजेता मशरक तख्त और उप विजेता यूटोपिया पचखंडा रही वही लड़कियों की यूटीपिया गर्ल्स और उप विजेता छपरा की टीम बनी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता शशीभूषण सिंह, किसान मोर्चा महामंत्री रविरंजन सिंह उर्फ मंटू,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा,गंगौली मुखिया प्रत्याशी राकेश मांझी ने कबड्डी प्रतियोगिता के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और हाथ मिलाकर खेल की शुरुआत करायी। मौके पर भाजपा नेता शशीभूषण सिंह ने बताया कि कबड्डी हमारे देश की मिट्टी का खेल है इस खेल से गांव में स्वस्थ जीवन की शुरुआत होती है।आज के दौड़ में युवा कबड्डी के खेल से विमुख होते जा रहे हैं। जबकि पूर्वजों के जमाने से गांव देहात में कबड्डी खेले जाने का प्रचलन रहा है। आज के बच्चे खेल से ज्यादा टीवी और इंटरनेट से चिपके रहते हैं। जो शारीरिक और मानसिक विकास करने में सक्षम नहीं है। किसान मोर्चा महामंत्री रविरंजन सिंह उर्फ मंटू ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कबड्डी ग्रामीण क्षेत्र में खेला जाने वाला सर्वाधिक लोकप्रिय खेल है। खेल प्रतियोगिता से भाईचारा और सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। ग्रामीण अंचल खेल कबड्डी प्रतियोगिता के निरंतर आयोजन से प्रतिभाओं में निखार आता है। मौके पर आयोजनकर्ता आशीष राज, अन्टू कुमार ने समस्त सभी आगंतुकों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग