कड़ाके की ठंड में बोर्ड परीक्षा, छात्राओ के लिए परीक्षा केन्द्र की दूरी बनी परेशानी
- मशरक में सारी सुविधा के बावजूद भी नही बनाया जाता परीक्षा केन्द्र
पंकज कुमार सिंह।
मशरक (सारण)। इंटरमीडियट एवं मैट्रिक परीक्षा का एडमिट कार्ड मिलते ही परीक्षार्थियों को कड़ाके की ठंड एव आवगमन की असुविधा को लेकर परीक्षा केन्द्र पर जाने आने की चिंता सताने लगी है । जिला प्रशासन द्वारा जहां जिला के कई प्रखण्ड में छात्राओं के लिए परीक्षा केन्द्र बनाया जाता है वही जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल मुख्यालय से काफ़ी दूर अवस्थित मशरक प्रखण्ड मुख्यालय में सभी सुविधा एव संसाधन होने के बावजूद भी मशरक थाना अंचल के सुदूर ग्रामीण इलाके मशरक , पानापुर , इसुआपुर एवं तरैया के हजारो छात्राओं को 20 से 30 किमी की दूरी तय कर मढौरा अनुमंडल मुख्यालय परीक्षा में शामिल होने इस बार भी जाना पड़ेगा। जानकारी हो कि मशरक मुख्यालय में केन्द्रीय विद्यालय में प्रतिवर्ष सीबीएसई परीक्षा का केन्द्र बनाया जाता है इसके अलावे मशरक कॉलेज , बीएड कॉलेज , प्लस टू हाई स्कूल में बेहतर परीक्षा केन्द्र बनाया जा सकता है। बावजूद इसके प्रतिवर्ष प्रशासन की अनदेखी से मशरक नजरअंदाज होता है। कड़ाके की ठंड एवं कोविड की वजह से यातायात की असुविधा के बीच प्रतिदिन द्वितीय पाली में देर शाम तक परीक्षा देकर घर लौटने की चिंता छात्राओं के साथ साथ अविभवको को सता रही है । कई अविभावक अपनी बेटियों को परीक्षा दिलाने के लिए प्रदेश से घर लौट रहे है। छात्राओं ने बताया कि कोविड काल एवं इस ठंड में परीक्षा केन्द्र नजदीक होता तो मानसिक परेशानी नही होती।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग