जलालपुर प्रखण्ड सभागार में समारोह आयोजित कर रिटायर्ड लिपिप को दी गई विदाई
- कार्य के प्रति इनके समर्पित भावना व सप्रेम की कमी हमेशा खलेगी: बीडीओ

अखिलेश कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। प्रखण्ड कार्यालय में लभगभ 15 वर्षो से कार्यरत व प्रखण्ड के जनता व जनप्रतिनिधियों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले लिपिक सह हिन्दी टंकक उमेश प्रसाद का शनिवार को प्रखण्ड के सभागार में उनके सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे बीडीओ अरविन्द्र कुमार ने बताया कि लिपिक उमेश प्रसाद आज सेवानिवृत्त हो रहे है जिसको लेकर उनका विदाई समारोह का आयोजन किया गया है। वही सभागार के मंच से बीडीओ ने उन्हें अंगवस्त्र के साथ छाता, छड़ी व पढ़ने के लिए श्रीमद्भागवत गीता ग्रंथ भेंट करते हुए कहा की श्री प्रसाद एक अच्छे कर्मी के रूप में भी अपने प्रखण्ड क्षेत्र में काफी लोक प्रिय रहे है। कार्यालय के प्रति उन्की सच्ची लगन से किये गये कार्य को व उन्की लेखनी को कार्यालय हमेशा याद रखेगा। इनके रिटायर्ड होने से कार्यालय में उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। अपने कार्य के प्रति समर्पित एवं लगनशील लिपिक के रिटायर्ड होने पर उनकी कमी भविष्य में पुरी नहीं की जा सकेगी। वही विदाई सह सम्मान्न समारोह में उपस्थित अंचलाधिकारी इकबाल अहमद ने कहां की मैं तो इस कार्यालय के लिए अभी नया हूं पर क्षेत्र की जनता एवं जनप्रतिनिधियों से इनके कार्य के प्रति सुन कर हमे गर्व महसूस हुआ की हमारे कार्यालय में भी अपने कार्य के प्रति समर्पित और लेखनी के धुरंधर कार्यरत है। इस प्रकार के व्यक्ति से आज कल के कर्मचारियों के साथ हम पदाधिकारियों को भी सिख लेनी चाहिए। भेले ही सेवानिवृत्त होने पर आज से वे कार्यालय में नजर नहीं आऐंगे पर अपने क्षेत्र की जनता, अपने अधिनिष्ट कर्मचारियों, व पदाधिकारियों के साथ मधुरवाणी के साथ किये गये कार्य, उनके जनता के प्रति सर्मपन की भावना को कार्यालय के साथ जलालपुर की जनता के साथ-साथ जनप्रतिनिधि हमेशा याद रखेगी। सभागार के समारोह में उपस्थित पशुपालन पदाधिकारी मनीषा कुमारी ने कहा की किसी भी सरकारी या गैर सरकारी कर्मचारी का अपने 60 वर्ष के कार्यकाल के बाद उनकी विदाई तो होती ही है। वही उमेश प्रसाद जी ने आज तक सरकार के कार्यकाल को समाप्त कर लिए है। वही उन्होंने रिटायर्ड लिपिक को शुभकामना देते हुए कहा कि अपनी नई परिवारिक कार्यकाल को एक नई उर्जा के साथ अपना नया जीवन शुरू करें यही हमारी और जलालपुर के सभी कर्मियों की शुभकामना है। सभागार में संबोधन करने वालो में जलालपुर प्रखण्ड के बीडीसी रंजन पाण्डेय, संजय यादव,प्रखण्ड कार्यालय के प्रधान लिपिक भूपेंद्र मिश्रा, इंमतियाज आलम, पंचायत सचिव मोहन लाल भक्त, महिला प्रसार पदाधिकारी वसुंधरा रानी, विकास मित्र सरोज राम, राजकुमार राम, निर्भय कुमार, जनार्दन राम, रविन्द्र कुमार,के साथ रणविजय सिंह, अनुज शर्मा, सहित अन्य कर्मचारी व जनप्रतिनिधि शामिल थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग