आगजनी से लाखों की सम्पत्ति जलकर राख
सारण(सारण)। एकमा प्रखंड में कोरोना वायरस को लेकर लोग सहमें हुये हैं वहीं बुधवार की रात्रि में अतरसन पंचायत में भयंकर आग लग गई। गांव के बन्घु राम, शंभु राम, कन्हैया राम, कांग्रेस राम,पशपति कुँवर के घरों में भयंकर आग लग गई। आगलगी की घटना की सूचना पाकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन व फायर बिग्रेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों व ग्रामीणों के सहयोग से बङी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगलगी में दर्जनों मवेशी के साथ-साथ लाखों की सम्पत्ति जलकर राख हो गया। विकास सिंह ने आगजनी से पीड़ित परिवार को आटा-चावल, राशन, दवाई मुहैया कराई। मौके पर राहुल छोटन यादव, सिंह,रोहित ओझा,धन्नु दुवे,ओम तिवारी, दिपक सिंहबहादुर यादव मौजूद थे ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग