सुधा दुकान से हजारो के सामान की चोरी
पानापुर(सारण)। बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने थाना क्षेत्र के रामपुररुद्र बाजार स्थित एक सुधा दुकान का ताला तोड़ हजारो रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। भोरहा गांव निवासी दुकानदार महम्मद अली को इस चोरी का पता गुरुवार की सुबह लगा जब वह दुकान खोलने के लिए पहुँचा। दुकान के टूटे ताले देखकर उसके होश उड़ गए। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चोरों ने कई कार्टून बिस्कुट सहित हजारों रुपये मूल्य के अन्य सामान की चोरी कर ली है। दुकान के आसपास कई घर हैं, ऐसे में चोरी की घटना को अंजाम देकर चोरो ने दुस्साहस का परिचय दिया है। वही चोरी की घटना के बाद बाजार के अन्य दुकानदारों में भय देखा जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग