माड़र के मुंशी लाल राय महाविद्यालय के संस्थापक के निधन पर शोक
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
डोरीगंज (सारण)। परसा प्रखण्ड के माड़र दिघरा स्थित मुंशी लाल राय महाविद्यालय के संस्थापक मुंशी लाल राय के निधन पर काजीपुर गाँव मे शोक सभा का आयोजन कर शोक व्यक्त किया गया। स्व राय 91 वर्ष के थे । उन्होंने काजीपुर उच्च विधालय से मैट्रिक तक शिक्षा ग्रहण की थी। उनका काजीपुर गाँव से बहुत ही लगाव रहा था। उनके निधन से शिक्षा जगत मे एक अपुरणीय क्षति हुई है। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों मे मुख्य रुप से समाजसेवी रजनीश कुमार, सरपंच नितु देवी, शिक्षक अजय भुषण उर्फ सुमन जी, अमरीश कुमार सिंह, ओमप्रकाश दास आदि लोग शामिल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग